UP News: बरेली पुलिस ने बरामद किए 60 लाख के 290 चोरी के मोबाइल

by Ankush
चोरी के मोबाइल

बरेली,4 जून 2025: जिस मोबाइल को लोग गुम हो जाने के बाद दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ देते है। उन्हें खोजने का ज़िम्मा उठाया है बरेली पुलिस ने। महीने में जिले भर से गुम हुए मोबाइल फोन को तलाश करने में जुटी पुलिस ने 290 मोबाइल तलाश कर उनके असली मालिकों को वापस लौटाया हैं। इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

बुधवार को पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में एक आयोजन कर बरामद मोबाइल फोन उनके असली हकदारों को सौंपे गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने खुद मोबाइल लौटाकर इस पहल को जनता से जोड़ने की कोशिश की। फोन पाकर कई लोग बेहद खुश हुए, क्योंकि उन लोगों ने फ़ोन वापिस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।

तकनीक और सर्विलांस ने निभाई अहम भूमिका

कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें ढूंढ निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है की हर महीने गुम हुए मोबाइल की तलाश कर उनके असली मालिकों को सौंपा जाएगा।

जनता बोली – पुलिस पर अब ओर बढ़ गया है भरोसा

फोन वापस पाने वाले कई लोगों ने कहा कि पुलिस से उन्हें ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन अब उन्हें भरोसा हो गया है की पुलिस केवल अपराध नहीं रोकती बल्कि जनता की छोटी-छोटी समस्याएं भी हल करती है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़े: UP News: यू ट्यूब से सीखा अफसर बनने का अंदाज, फर्जी इंस्पेक्टर बन कर लिया निकाह

You may also like