मैनपुरी, 31 मई 2025: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष के बेटे से जुड़ा एक बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है, जिसने स्थानीय राजनीति और सामाजिक हलकों में तूफान खड़ा कर दिया है। 130 से अधिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें कथित तौर पर BJP नेत्री का बेटा एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। ये वीडियो कथित रूप से मैनपुरी के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट्स में बनाए गए थे।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी युवक जो मैनपुरी BJP नेत्री का बेटा है, अपनी पत्नी शीतल गुप्ता के लिए ये वीडियो बनाता था। उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं और वह उसे इन अश्लील वीडियो दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शीतल ने यह भी दावा किया कि उसके पति ने उसे सिगरेट से जलाकर शारीरिक नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवक की महंगी जीवनशैली और रंगीन मिजाज पहले से चर्चा में रहा है। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि वीडियो या तो उसके फोन से लीक हुए या किसी रंजिश के चलते जानबूझकर सार्वजनिक किए गए।
BJP और नेत्री ने साधी चुप्पी
इस स्कैंडल के सामने आने के बाद BJP नेत्री ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया और वह फोन कॉल्स से बच रही हैं। पार्टी ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, जिससे विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया है।
मैनपुरी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में वीडियो कैसे लीक हुए। यह भी जांच का विषय है कि क्या यह लीक व्यक्तिगत रंजिश, पारिवारिक विवाद, या किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है।
ये भी देखे: उन्नाव रेप केस: निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सर्जरी के लिए अंतरिम जमानत मिली