मुंबई, 26 मई 2025: केरल में मानसून ने 24 मई को ही दस्तक दे दी है। जानकारी के लिए बता दे कि आमतौर पर 1 जून तक भारत में प्रवेश करने वाला मानसून इस बार तय समय से 8 दिन पहले ही केरल पहुंच गया। इसके बाद अब मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी मानसून के आधिकारिक प्रवेश की घोषणा हो चुकी है।
महाराष्ट्र मानसून: मुंबई के आठ इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि तटीय कोंकण में पिछले दो दिनों से भारी प्री-मानसून बारिश हो रही है। मुंबई में आठ इलाकों को फिलहाल रेड अलर्ट पर रखा गया है। इनमें बोरीवली, सांताक्रूज़, पवई, मुलुंड, वर्ली, चेंबूर, कोलाबा और अलीबाग शामिल हैं। जबकि मुंबई, ठाणे और कल्याण जैसे इलाके ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
महाराष्ट्र के इतिहास की बात करें तो 35 साल में यह पहली बार है जब राज्य में मानसून इतनी जल्दी पहुंचा है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है। मौसम विभाग ने कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
ये भी देखे: दिल्ली मौसम: दिल्ली में आंधी और बारिश से दर्जनों लोगों की मौत, आम जीवन प्रभावित