अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को होगी, भव्य तैयारियां शुरू

by Manu
राम दरबार

अयोध्या, 23 मई 2025: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 5 जून को पूरा हो जाएगा इसके बाद राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह 5 जून को ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस बार अतिथियों की सूची अलग हो सकती है।

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एक समारोह में रामलला (बेबी राम) की मूर्ति का अनावरण किया गया था। इस बार राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को होगी और समारोह 3 जून से शुरू होगा। इसके अलावा परिसर में सात अन्य मंदिरों का निर्माण किया गया है और उन मंदिरों के लिए भी इस दिन धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

समारोह से पहले एकादशी के अवसर पर राम दरबार और सप्त मंडपम मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।आपको बता दे कि राम दरबार की मूर्तियां जयपुर से अयोध्या पहुंच गई हैं। यह प्रतिमा मकराना से लाए गए सफेद संगमरमर से बनी है। जिसमें भगवान श्री राम और सीता सिंहासन पर विराजमान हैं। भरत और हनुमानजी श्री राम के चरणों में बैठे हैं। इसके अलावा, लक्ष्मण और शत्रुघ्न भगवान राम के पीछे खड़े होकर हाथ के पंखों से भगवान की सेवा करते हुए दिखाई देते हैं। मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय स्वयं इन मूर्तियों को लेकर अयोध्या आए है।

ये भी देखे: अयोध्या: सीएम योगी ने रामलला और हनुमानजी के दर्शन किए, मंदिर निर्माण की प्रगति जांची

You may also like