प्रभास की आगामी फिल्म स्पिरिट (Spirit) का क्रेज बहुत ज्यादा है और लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे है। इसका निर्देशन लोकप्रिय निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के हाथों में है। पहले जब ये बात सामने आई थी की फिल्म मे दीपिका पादुकोण काम कर रही है तो लोग काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दीपिका को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है।
संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ से दीपिका को निकाला
इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक अपडेट वायरल हो रही है। पहले कहा जा रहा था कि दीपिका को इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस देकर साइन किया गया है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की बढ़ती डिमांड के चलते वांगा ने दीपिका को फिल्म से निकाल दिया है।
खबरों की माने तो दीपिका और फिल्म निर्माताओं के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है। कहा जा रहा है कि दीपिका ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिसमें दीपिका ने फिल्म में अपनी फीस के तौर पर फिल्म के प्रॉफिट का भी कुछ हिस्सा मांगा था। उसके साथ ही उन्होंने तेलुगु में डबिंग करने से भी इनकार कर दिया और काम के घंटे सीमित करने जैसी शर्तें भी लागू कर दीं, संदीप रेड्डी वांगा को ये सब पसंद नहीं आईं।
आपको बता दे कि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ये सब महज अफवाहें हैं और कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
ये भी देखे: परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर सुनील शेट्टी का आया बयान, देखें क्या कहा