इस्लामाबाद, 20 मई 2025: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर का प्रमोशन किया गया है। भारत से करारी हार और बेइज्जती के बाद भी उन्हे प्रमोशन दिया गया है। यह निर्णय पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की अध्यक्षता में संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात की जानकारी दी।
पाकिस्तानी एयर चीफ मार्शल का कार्यकाल बढ़ा
पाकिस्तान सरकार ने एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू का कार्यकाल बढ़ाने का भी फैसला किया है। सैयद असीम मुनीर 2022 से पाकिस्तान में 11वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। नवंबर 2024 में सेना प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल तीन से पांच साल तक बढ़ा दिया गया था। पाकिस्तानी सेना में शीर्ष पद पर नियुक्त होने से पहले असीम मुनीर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI प्रमुख थे।
पाकिस्तानी कैबिनेट ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया। कैबिनेट ने जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में सर्वोच्च पद है। जनरल मुनीर देश के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं, इससे पहले अयूब खान 1959-1967 तक इस पद पर थे।
ये भी देखे: शाहबाज शरीफ ने कबूला भारत के हमलों की बात, कहा- ‘ मुझे रात में आसिम मुनीर..’