जालंधर, 14 मई 2025 : पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर के मजीठा में नकली शराब के कारण हुई मौत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अवैध शराब व्यापार के सरगना के साथ-साथ कई स्थानीय वितरकों और औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले घातक रसायन मेथनॉल के मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि सरगना की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है, जबकि मैथनॉल के मुख्य आपूर्तिकर्ताओं की पहचान लुधियाना के सुख एन्क्लेव में साहिल कैमिकल्स के मालिक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार के रूप में हुई है।
इसके डीजीपी गौरव यादव बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सरगना अलावा, पुलिस ने स्थानीय वितरकों जिनकी पहचान प्रभजीत सिंह और साहिब सिंह कुलबीर सिंह के रूप में हुई है और स्थानीय विक्रेताओं जिनकी पहचान निंदर कौर, साहिन सिंह, गुरजंट सिंह, अरुण उर्फ काला और सिकंदर सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है को भी गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने मैथनॉल कैमिकल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया जा रहा था।
यह भी देखें : डी.जी.पी. गौरव यादव ने केक काटकर की डीआईजी मनदीप सिद्धू की प्रशंसा