Dhoni Statement on Retirement: IPL 2025 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में CSK ने KKR को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 179 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में CSK ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नाबाद रहे और अपनी टीम को 17 रन बनाकर मैच जिताया। इस मैच के बाद एमएस धोनी ने अपने संन्यास को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर दो विकेट से जीत के बाद संन्यास के सवाल पर बोला कि, “मैं अपने करियर के अंतिम चरण में हूं, लेकिन मेरा तुरंत संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।” इसलिए मैं समय के साथ निर्णय लूंगा।’
मैच के बाद धोनी ने कहा, ‘यह वह प्यार और स्नेह है जो मुझे हमेशा मिला है। यह मत भूलिए कि मैं 42 वर्ष का हूं। मैं लंबे समय से खेल रहा हूं। बहुत से लोगों को नहीं पता कि मेरा आखिरी मैच कब होगा। इसलिए वे मुझे खेलते हुए देखना चाहते हैं।’
धोनी ने कहा- इस सीजन के बाद मैं फिर से कड़ी मेहनत करूंगा और देखूंगा कि मेरा शरीर इस दबाव को झेल सकता है या नहीं। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। प्रशंसकों से मुझे बहुत प्यार दिया है।
ये भी देखे: रोहित शर्मा ने खुद टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया, या उन्हे हटाया गया, जानिए!