पंजाब विधानसभा: हरियाणा से पानी विवाद को लेकर विधानसभा में हंगामा

by Manu
भगवंत मान

चंडीगढ़, 05 मई 2025: पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर चल रहा विवाद और गहरा गया है। इस मसले पर आज पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र हुआ, जिसमें तीखी बहस देखने को मिली। सत्र के दौरान माहौल तब गर्म हो गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के सरदूलगढ़ विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से पंजाब के पानी को लेकर अतीत में की गई गलतियों के लिए माफी मांगने को कहा। बनावाली ने तंज कसते हुए कहा कि जब राहुल गांधी 1980 के दशक की गलतियों के लिए माफी मांग सकते हैं, तो बाजवा को भी बड़ा दिल दिखाकर माफी मांगनी चाहिए।

इसके जवाब में बाजवा ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को अपने उस बयान पर माफी मांगनी चाहिए, जिसमें उन्होंने हरियाणा को उसका हक दिलाने की बात कही थी। बाजवा ने कहा कि अगर केजरीवाल माफी मांगते हैं, तो वह भी माफी मांगने को तैयार हैं।

बनावाली ने बहस को आगे बढ़ाते हुए कहा, “क्या यह सच नहीं कि इंदिरा गांधी ने खुद कपूरी में नहर को टक लगाया था? और क्या उस वक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह, जो तब कांग्रेस विधायक थे, उनके साथ नहीं थे?” उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस ने अतीत में पंजाब के पानी को लेकर गलत फैसले न लिए होते, तो आज स्थिति इतनी जटिल न होती।

ये भी देखे: पंजाब से पानी विवाद पर बोले सीएम सैनी- कुछ भी करना पड़े लेकिन पानी लेकर रहेंगे

You may also like