नई दिल्ली, 5 मई 2025 : Line of Control : भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है, जिस कारण बौख्लाहट में आकर पाकिस्तान pakistan द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। आज फिर पाकिस्तान द्वारा कुछ इलाकों में गोलीबारी की सूचना है।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों officer’s ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों pakistani army ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा loc के पास आठ अग्रिम सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसके कारण भारतीय सैनिकों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। बता दें कि पहलगाम pahalgon में आतंकवादी हमले terror attack में 26 लोगों की हत्या के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़े तनाव के बीच, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी की यह लगातार 11वीं रात है, जिसका जवाब भी भारतीय सेना द्वारा लगातार दिया जा रहा है।
सेना ने दिया उचित जवाब
जानकारी के अनुसार जम्मू jammu में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 4 और 5 मई की रात को पाकिस्तानी सेना pakistani army की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा, भारतीय सेना indian army ने तुरंत और उचित जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने पांच सीमावर्ती जिलों – जम्मू क्षेत्र में पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण में जम्मू, राजौरी और पुंछ तथा कश्मीर घाटी में बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में रातभर गोलीबारी की।
यह भी देखें : पाकिस्तान ने LOC पर फिर तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया कड़ाड़ा जवाब