Virat Kohli on T20 Retirement: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2024 टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेलने वाले कोहली के साथ रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भी टी20आई को अलविदा कहा था। अब, संन्यास के 10 महीने बाद, कोहली ने इस फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
आरसीबी पॉडकास्ट में विराट कोहली ने कहा कि उनका संन्यास 2026 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला था, ताकि नए खिलाड़ियों को तैयार होने का मौका मिले। उन्होंने बताया, “मैं चाहता था कि नए खिलाड़ियों को परिपक्व होने के लिए दो साल का समय मिले। टी20आई से हटने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि नया समूह तैयार है, और उन्हें अनुभव, दबाव से निपटने और अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने के लिए समय चाहिए।”
कोहली ने यह भी कहा कि उनके लिए स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है, और वे चाहते हैं कि 2026 विश्व कप तक युवा खिलाड़ी पूरी तरह तैयार होकर मैदान पर उतरें।
कोहली का T20 क्रिकेट में शानदार रिकार्ड है। विराट कोहली ने भारत के लिए 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.69 की औसत से 4188 रन बनाए है।
ये भी देखे: क्रिकेट में भी पाकिस्तान को लगेगा झटका, सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी