मोहाली, 2 मई 2025: मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र फेज 7 में कंपनी परिसर में बाहरी लोगों के एक समूह द्वारा किए गए क्रूर हमले के बाद एक औद्योगिक इकाई के कर्मचारी के माथे से लोहे के कटर ब्लेड को निकालने के लिए सर्जरी की गई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गुरु नानक कॉलोनी निवासी बादशाह, राम किशोर, कमल, सुरिंदर और सिदम के रूप में हुई है।
जानिए कैसे हुआ यह पूरा मामला
पीड़ित बलवीर सिंह फिरोजपुर जिले के कोहर सिंह वाला गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में मोहाली के सेक्टर 80 के मौली बैदवान गांव में रहता है।पुलिस को हमले के बारे में बताते हुए उसने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र फेज 7 में एक सौर ऊर्जा कंपनी में काम कर रहा था।
25 अप्रैल को कंपनी के कुछ कर्मचारी गेट के बाहर खड़े थे। तभी कृपाण और धारदार हथियार लिए करीब सात युवकों ने उनसे एक लड़के के बारे में पूछताछ की। जब उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी होने से इनकार किया तो समूह वहां से चला गया।
बाद मेंकंपनी के मालिक योधवीर सिंह कुछ श्रमिकों से बात कर रहे थे। जो एक वाहन से सौर उपकरण उतार रहे थे। तभी करीब 10-12 हथियारबंद युवक तलवारें, लाठियां और अन्य हथियार लेकर वापस आए।इस पर विवाद हुआ और उनमें से एक ने परिसर के अंदर घुसकर योधवीर पर जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया।
बलवीर ने बताया कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों में से एक ने लोहे के कटर ब्लेड से लैस एक डंडा उस पर फेंक दिया। ब्लेड सीधे बलवीर के माथे पर लगा और डंडे से अलग होकर उसके शरीर में धंस गया।
यह भी पढ़ें: पंजाब में नशा मुक्ति की ओर बड़ा कदम! मोहाली में नया केंद्र उद्घाटित