दिल्ली-एनसीआर में जलभराव, 4 की मौत

by chahat sikri
दिल्ली-एनसीआर में जलभराव

दिल्ली, 2 मई 2025: दिल्ली में शुक्रवार की सुबह आए तीव्र तूफान और भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत प्रदान की। हालाँकि इससे राजधानी का अधिकांश भाग ठप्प हो गया है। अचानक मौसम की स्थिति खराब होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ तथा शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव और यातायात जाम की खबरें आईं है। सैकड़ों उड़ानें विलंबित हुईं है।  जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

यात्रियों का बयान

एक यात्री ने एक रिपोर्ट मे बताया की मैं सुबह 8 बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकला था। मैं एक घंटे से अधिक समय से सड़क पर फंसा हुआ हूँ। क्योंकि हर जगह पेड़ गिरे हुए हैं। आमतौर पर इसमें आधे घंटे से भी कम समय लगता है।

एक अन्य यात्री जिसकी उड़ान में देरी हुई थी। उसने कहा दुबई से हमारी उड़ान को 8:45 बजे उतरना था।  लेकिन यह 9:05 बजे उतरी।आगरा जा रहे एक सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि जलभराव के कारण उनकी बाइक खराब हो गई है।

उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया भारी बारिश हो रही है। मैं काम पर भी नहीं जा पा रहा हूँ। रास्ते में मेरी बाइक खराब हो गई। मैं आगरा जा रहा था। यहां बहुत अधिक जलभराव है। मेरी आधी मोटरसाइकिल इसमें डूब गई।

महिला और उसके तीन बच्चों की मौत

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज भारी जलभराव देखा गया है। द्वारका अंडरपास, साउथ एक्सटेंशन, रिंग रोड, मिंटो रोड, आर.के.पुरम और लाजपत नगर जैसे क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए।

वर्षाजनित दुर्घटना में, दिल्ली के द्वारका में तेज हवाओं के कारण एक पेड़ उनके कमरे पर गिर जाने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का खुलासा—काम न करने पर ध्यान की अवस्था में चले जाते हैं!

You may also like