लखनऊ, 22 अप्रैल – Delhi Capitals : दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों से लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। मुकेश कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अनुभवी लोकेश राहुल और सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 8 विकेट से शिकस्त दी। ‘प्लेयर ऑफ मैच’ मुकेश ने चार ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके, जिससे एलएसजी की टीम एडेन मारक्रम की अर्धशतकीय पारी के बावजूद छह विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद राहुल व अभिषेक के प्रयास से 17.5 ओवर में दो विकेट गवां कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान पोरेल ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, पचासा लगाने के बाद वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और मार्करम ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेजा। फिर क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल (akshar patil) आए और उन्होंने राहुल (rahul) के साथ साझेदारी निभाई। राहुल और अक्षर ने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। राहुल ने 40 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर प्रिंस यादव की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
यह भी देखें : हिस्सा लेंगी सिर्फ छह टीमें, नहीं हो पाएगा भारत पाक मैच