जज यशवंत वर्मा के 52 मामलों की फिर से होगी सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने बताया

by Manu
यशवंत वर्मा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025: अपने घर से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित किए गए न्यायाधीश यशवंत वर्मा वर्तमान में तीन न्यायाधीशों की समिति द्वारा जांच के दायरे में हैं। ऐसे में जज वर्मा की बेंच द्वारा सुने जा रहे 50 से अधिक मामलों की दोबारा सुनवाई होगी।

होली के त्यौहार के दौरान न्यायाधीश यशवंत वर्मा के घर में आग लग गई और आग बुझाने गई दमकल टीम को एक कमरे में जली हुई अवस्था में बड़ी मात्रा में नकदी मिली। जिसका वीडियो बनाकर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस ने वीडियो उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को सौंप दिया, जिसे बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक कर दिया। इस घटनाक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन जजों की एक कमेटी गठित की है।

इस स्थिति के बीच दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 अप्रैल को दैनिक कार्य सूची जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि इस सूची में शामिल सभी मामले जो न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ द्वारा सुनवाई के लिए शामिल किए गए थे, उन्हें अगली तारीख दे दी गई है। जिन मामलों पर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, उन पर फिर से सुनवाई की जाएगी। इस नोट में सिविल रिट याचिकाओं सहित 52 मामलों की सूची दी गई है। ये मामले 2013 से 2015 के बीच के हैं।

ये भी देखे: जज यशवंत वर्मा के घर से जली हुई हालत में कैश मिले, अधिकारियों ने जांच समिति को बताया

You may also like