सीएम आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे थे कन्हैया कुमार, पुलिस ने हिरासत मे लिया

by Manu
कन्हैया कुमार

पटना, 11 अप्रैल: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कन्हैया के साथ पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान और प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास समेत 30 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तमाल किया। लेकिन जब कांग्रेस के नेता पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले कन्हैया कुमार ने बयान दिया था कि भाजपा ने नीतीश कुमार पर दबाव बनाया है। लेकिन वास्तविकता में स्थिति इसके विपरीत होनी चाहिए। क्योंकि, नीतीश कुमार की बदौलत ही केंद्र में बीजेपी को सरकार चल रही है।

कन्हैया कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिमी चंपारण के भितिहरवां स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम से ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ के नारे के साथ पदयात्रा शुरू की थी। जो आज पटना पहुंचकर पूरा हो गया। इसके बाद कन्हैया कुमार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। इस पदयात्रा में कन्हैया ने बयान दिया था कि पूरे देश में “बेरोजगारी हटाओ यात्रा…संविधान बचाओ यात्रा…आरक्षण बढ़ाने यात्रा” शुरू हो चुकी है। हमने देश के असली मुद्दे उठाए है। मेरी लड़ाई बेरोजगारी से है। अब अन्य पार्टियां भी हमारे साथ जुड़ रही हैं।

मार्च के समापन पर पटना पहुंचे कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू पर जमकर हमला बोला। सचिन पायलट ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी बिहार सरकार को घेरा।

ये भी देखे: तमिलनाडु बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे नयनार नागेंद्रन

You may also like