37
बरेली, 7 अप्रैल : जिले के विशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बियर फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बिशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बियर फैक्ट्री में बायलर फटने से तेज धमाका हुआ। बॉयलर फटने के बाद करीब 500 मीटर दूर खेत में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। बॉयलर फटने से लगी आग बुझाने में दमकल की गाडिय़ां जुटी हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
कई लोगों की जान जाने की आशंका
लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में धमाके के वजह से कई लोगों की जान जा सकती है। लेकिन अभी तक फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मौत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गयी वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गयी है। वहीं लोगों को फैक्ट्री के अंदर जाने से रोका जा रहा है कि जिसको लेकर लोग हंगामा भी कर रहे।