इसराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

by TheUnmuteHindi
इसराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू के कार्यालय से ये जानकारी सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ‘व्हाइट हाउस’ में यह उनकी दूसरी बैठक होगी। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी और नेतन्याहू के कार्यालय ने इस मुलाकात की पुष्टि की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब इस्राइल हमास के चरमपंथियों पर दबाव बनाने के लिए गाजा पट्टी में एक नए सुरक्षा गलियारे में सेना तैनात कर रहा है। बुधवार को, ट्रम्प ने सभी व्यापारिक साझेदारों पर अपने तथाकथित ‘पारस्परिक टैरिफ’ के हिस्से के रूप में, इजरायली वस्तुओं पर 17 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले की घोषणा की। ट्रम्प की घोषणा से एक दिन पहले, इजरायल ने संयुक्त राज्य अमेरिका से आयात पर सभी शुल्क हटा लिए थे, लेकिन यह कदम ट्रम्प को इजरायल पर शुल्क लगाने से नहीं रोक सका।

बंधक रिहा होने तक युद्ध जारी रहेगा : इस्राइल

इस्राइल ने संकल्प लिया है कि जब तक हमास 7 अक्तूबर, 2023 के हमले में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं करता, अपने हथियार नहीं डालता और गाजा क्षेत्र से बाहर नहीं निकलता तब तक युद्ध जारी रहेगा। नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि नेतन्याहू और ट्रंप ‘शुल्क के मुद्दे, हमारे बंधकों को वापस करने के प्रयासों, इस्राइल-तुर्किये संबंधों, ईरान से खतरे’ जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

You may also like