पंजाब सरकार ने बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान : हरचंद सिंह बरसट

by TheUnmuteHindi
पंजाब सरकार ने बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान : हरचंद सिंह बरसट

चंडीगढ़, 26 मार्च  : पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा की ओर से आज विधानसभा में पेश किया गया वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विकास समर्थक और लोक समर्थक है, जो समाज के हर वर्ग की भलाई, उन्नति और तरक्की को महत्व देता है। यह विचार आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से व्यक्त किये गए। उन्होंने खुशहाल और रंगले पंजाब के निर्माण के लिए पेश किए गए बजट के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान, वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा और सभी पंजाबियों को बधाई दी ।

बजट में रखा गया है राज्य के हर वर्ग का ध्यान

स. बरसट ने कहा कि बजट में राज्य के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री की ओर से पेश किया गया बजट शिक्षा के प्रति पंजाब सरकार की अच्छी और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, खेलों सहित हर क्षेत्र को समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाली कार्य किये हैं तथा लोगों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने हेतु खेलों के लिए 979 करोड़ रुपये का बजट रखना सराहनीय है ।

पंजाब सरकार की ओर से बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं

प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। राज्य में खेल सभ्याचार विकसित करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराने सहित खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। नशे के खात्मे के लिए ‘युद्ध नशे के विरुध’ मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तथा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछली सरकारों की तरह लोगों से झूठे वायदे ना करके लोगों की भलाई के लिये कार्य करके दिखाए हैं और राज्य में बड़े स्तर पर विकास किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं, जिस में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा ।

You may also like