चंडीगढ़, 21 मार्च: हरियाणा के किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार उन किसानों को सोलर ऊर्जा से ट्यूबवेल कनेक्शन देगी, जिन्होंने 31 जुलाई 2023 तक बिजली ट्यूबवेल के लिए सिक्योरिटी जमा कर रखी है। किसानों को 10 किलोवाट (बीएचपी) और साढ़े 12 किलोवाट (बीएचपी) ऊर्जा क्षमता वाले कनेक्शन दिए जाएंगे।
इसके अलावा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जा रहे हैं। सरकार न केवल इन प्लॉटों का अधिकार दिला रही है, बल्कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी करवा रही है, जिससे लाभार्थियों को स्वामित्व का कानूनी अधिकार मिल सके।
सरकार के इन फैसलों से किसानों को ऊर्जा संकट से राहत मिलेगी और गरीबों को आवास की सुविधा भी सुनिश्चित होगी।
ये भी देखे: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की खरीद जारी, अब तक 11,400 क्विंटल फसल पहुंची