मिसौरी मे रहने वाली स्कारलेट सेल्बी जिसकी उम्र मात्र 7 साल है।TikTok की एक विडिओ देखने के कारण कोमा में चली गई। जब उसने एक TikTok वीडियो देखा था जिसमें लोग खिलौने को फ्रीज करके माइक्रोवेव में गर्म कर रहे थे ताकि वह अधिक मुलायम हो जाएऔर उसने बिल्कुल वैसे ही करने का सोचा जिसके कारण जब उसने खिलौने को माइक्रोवेव से निकाला, तो वह फट गया और उसके चेहरे और सीने पर बहुत गर्म पदार्थ लग गया।
उसके पिता जोश सेल्बी को अपनी बेटी की चीख सुनकर उसकी मदद के लिए दौड़े आए। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कोमा में रखा ताकि जलन से उसकी वायुमार्ग बंद न हो जाए। 1 अक्टूबर की घटना की यह घटना है पर पाँच महीने बाद भी पूरी तरह से सावस्थ नहीं हुई है और उसकी त्वचा के घाओं अभी भी वैसे ही थे। डॉक्टरों ने स्कारलेट को त्वचा प्रत्यारोपण न देने का फैसला किया है
स्कारलेट सेल्बी के माता पिता का अन्य लोगों को सलाह :
उसकी माँ का कहना है की वो कुछ साल, शायद शायद 12 साल की उम्र तक यह देखने के लिए इंतजार करेंगे कि उसकी बॉडी कैसे बढ़ती है और क्या उसके निशान उसके साथ बढ़ते हैं या नहीं। लड़की के पिता ने सभी माता-पिता से कहा है कि वे नीडोह खिलौनों का इस्तेमाल बंद कर दें। उन्होंने बताया कि खिलौने के अंदर का पदार्थ गर्म गोंद जैसा होता है, जो फटने पर गंभीर जलन कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह पदार्थ त्वचा पर लग जाए, तो इसे हटाना बहुत मुश्किल होता है।
यह भी देखे:पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या