ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बहस के रूस ने लिए मजे
कहा, जेलेंस्की इसी के हकदार थे
नई दिल्ली, 1 मार्च : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूके्रन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद अब रूस ने इसके मजे लिए हैं। बता दें कि रूस से युद्ध खत्म करने पर बात करने पहुंचे जेलेंस्की ने ट्रंप से ही लड़ाई मोल ले ली। अब इस बहस के मजे लेते हुए रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर तंज कसा है। वहीं दूसरी ओर जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ अपने व्यवहार के लिए माफी मांगने से इनकार भी कर दिया। हालांकि, जेलेंस्की ने माना कि जो कुछ भी हुआ वो दोनों पक्षों के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं था।
जानकारी के अनुसार रूस ने व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस पर खुशी जताई और कहा कि वो इसी के हकदार थे। रूस ने कहा कि ये लड़ाई मॉस्को के लिए एक तोहफा है, जो ट्रंप की नई सरकार के साथ बेहतर संबंध बनाने पर काम कर रहा है। रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के उपाध्यक्ष मेदवेदेव ने भी इस पर बयान दिया है। टेलीग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ओवल ऑफिस में जेलेंस्की की बुरी तरह पिटाई हुई।’वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ये तो यूक्रेनी राष्ट्रपति बच गए कि ट्रंप और वेंस ने बहस के दौरान जेलेंस्की पर हमला नहीं कर दिया। हालांकि, चैनलों पर सबने सब देखा।
60