खालसा कालेज पटियाला की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम मौखिक पेशकारी का खिताब जीती

by TheUnmuteHindi
खालसा कालेज पटियाला की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम मौखिक पेशकारी का खिताब जीती

खालसा कालेज पटियाला की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम मौखिक पेशकारी का खिताब जीती
पटियाला, 20 फरवरी : खालसा कालेज पटियाला के पोस्ट ग्रैजुएट गणित विभाग की छात्रा निताशा ने आईआईटी रोपड़ में आयोजित राष्ट्रीय सैमीनार सिनोसर एंड ए नैशनल सिंपोजियम आन एडवांसिज इन मैथमैटिकस में सवोत्तम मौखिक पेशकारी का इनाम हासिल किया है। उसने अपने खोज पत्र िसंगल आबजैकटिव पैसीनोमियल जिओमैट्रिक प्रोग्रामिग प्रोबलमस को हल करने के लिए कम्प्यूटेशनल विधियों की समीक्षा को प्रभावशाली ढंग के साथ पेश किया, जिसके साथ जजों व श्रोताओं का दिल जीत लिया।
निताशा की इस सफलता के पीछे उसके मार्गदर्शक डा. अमनप्रीत सिंह और कालेज प्रिंसिपल डा. धरमिन्दर सिंह उभा का अथाह सहयोग रहा है। कालेज प्रिंसिपल ने निताशा की इस प्राप्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे मेहनती विद्यार्थी ही कालेज का नाम रोशन करते हैं तथा अपने भविष्य को सर्व उत्तम बनाते हैं7 गणित विभाग के मुखी डॉ. गुरमीत ङ्क्षहस ने छात्रा को उसकी लगन व मेहनत के लिए शाबाश देते हुए, उसको भविष्य में और ऊंचाईजयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

You may also like