डलेवाल का मरन व्रत 85वें दिन में : किसान एकता के लिए यत्न जारी
– दोनों फोर्मांें की तरफ से यह एसकेएम को 27 फरवरी को मीटिंग का आह्वान
– यदि 22 को केंद्र के साथ मीटिंग सफल न हुई तो 25 को दिल्ली कूच करेंगे
पटियाला, 19 फरवरी : खनौरी बार्डर में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 85वें दिन में पहुँच गया है, जिनकी सेहत बहुती अच्छी नहीं है, उधर केंद्र सरकार पर प्रेशर बढ़ाने के लिए दोनों फोर्मांे ने संयुक्त किसान मोर्चा को 27 फरवरी को एकता के लिए मीटिंग का आह्वान दिया है।
इस मौके सरवण सिंह पंधेर और काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि अब एकता को सिरे चढ़ाने के लिए हम एसकेएम को आह्वान पत्र भेज रहे हैं और इस उम्मीद के साथ मीटिंग में शामिल होंगे। इसके साथ ही 21 फरवरी 2025 को शहीद शुभकरन ङ्क्षसह की बरसी पर अधिक से अधिक देश वासियों को पहुंचने का आह्वान दिया गया। यह भी कहा कि यदि 22 फरवरी को सरकार के साथ मीटिंग का लोग परिणाम अच्छे लेना चाहते हैं तो बार्डरों पर गिनती बढाई जाए। इस मौके नेताओं ने कहा कि यदि 22 फरवरी को केंद्र के साथ मीटिंग सफल ना हुई तो 25 फरवरी को हर हालत में दिल्ली कूच किया जाएगा। इस मौके किसान मजदूर मोर्चो के नेता बलवंत सिंह बहरामके, बलकार सिंह बैस, जंग सिंह भटेड़ी, सुखचेन सिंह अम्बाला, सुरिन्दरपाल सिंह, मलकीत सिंह ग़ुलामी वाला, जगराज सिंह, बलविन्दर सिंह आदि किसान नेता उपस्थित थे।
डलेवाल का मरन व्रत 85वें दिन में : किसान एकता के लिए यत्न जारी
दोनों फोर्मांें की तरफ से यह एसकेएम को 27 फरवरी को मीटिंग का आह्वान
45