गांव तलवंडी मलिक निवासियों ने पुलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए हरचंद सिंह बरसट का किया धन्यवाद
फतेहगढ़ छन्ना से तलवंडी मलिक लिंक रोड पर 43 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है 2 पुलियों का निर्माण
समाना : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में पंजाब की मंडियों और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास जोरों से हो रहा है। इसके तहत फतेहगढ़ छन्ना से तलवंडी मलिक लिंक रोड पर 2 पुलियों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इन पुलियों का निर्माण कार्य शुरू होने से गांव निवासी बहुत खुश हैं। इसके चलते गांव निवासियों की ओर से स. हरचंद सिंह बरसट का धन्यवाद करने के लिये विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे स. बरसट को गांव वासियों की ओर से सम्मानित किया और 43 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इन 3 मीटर स्पैन स्कयू टाइप पुलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए धन्यवाद किया गया। पिछले लंबे समय से यहां पर पुलिया न होने के कारण गांव वासियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिस कारण गांव वासियों द्वारा पुलिया बनाने की मांग की जा रही थी। स. बरसट की ओर से गांव निवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन पुलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इन पुलियों के बनने से इलाका निवासियों का आना-जाना काफी आसान हो जाएगा।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से लोगों की भलाई और राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलका समाना और गांवों के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और उनकी तरफ हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर गुरिंदर सिंह चीमा चीफ इंजीनियर, मनदीप सिंह जिला मंडी अफसर, अमृतपाल सिंह कार्यकारी इंजीनियर, हरजीत सिंह एस.डी.ओ., अमरीक सिंह, मलकीत सिंह, जसविंदर सिंह नंबरदार, अमरीक सिंह सूबेदार, हरिंदर सिंह धबलान, रणजीत सिंह, भिंदर सिंह सहित मंडी बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।