जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास विस्फोट के कारण तीन जवान शहीद
गश्त करने के दौरान हुआ धमाका, एक कैप्टन व दो जवानों की गई जान
नई दिल्ली, 12 फरवरी : जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक विस्फोट होने के कारण एक कैप्टन सहित दो जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा (रुशष्ट) के पास एक जबरदस्त विस्फोट हुआ। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से किए गए एक आईईडी विस्फोट में सेना के कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य घायल है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ इकाई के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सोमवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर ‘‘शत्रुतापूर्ण गतिविधियों का जायजा लिया था। सेना ने आईईडी विस्फोट में दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि की और कहा हमारे जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सैनिक गश्त कर रहे थे। तभी भट्टल क्षेत्र में एक चौकी के पास करीब 3 बजकर 50 मिनट पर तेज धमाका हुआ। इस हादसे में तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें दो जवानों की मौत हो गई। वहीं, घायल सैनिक अब खतरे से बाहर है।
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास विस्फोट के कारण तीन जवान शहीद
गश्त करने के दौरान हुआ धमाका, एक कैप्टन व दो जवानों की गई जान
41