राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

by TheUnmuteHindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत
नई दिल्ली, 10 फरवरी : प्रयागराज में महाकुंभ के चलते जहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से पवित्र इश्रान करके संगम में आस्था की डुबकी लगाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर आज तीर्थराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई, जिनको एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके बाद दोनों संगम क्षेत्र में पहुंचे। वह आज आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। इसके बाद धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

You may also like