भाजपा अध्यक्ष ने किया एन बीरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का समर्थन

मणिपुर में कई महीनों से हिंसा के कारण नहीं है स्थिति सामान्य

by TheUnmuteHindi
भाजपा अध्यक्ष ने किया एन बीरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का समर्थन

भाजपा अध्यक्ष ने किया एन बीरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का समर्थन
मणिपुर में कई महीनों से हिंसा के कारण नहीं है स्थिति सामान्य
नई दिल्ली, 10 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी, मणिपुर की अध्यक्ष ए शारदा देवी ने एन बीरेन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, यह निर्णय क्षेत्र की शांति के लिए किया गया है। बता दें कि मणिपुर से मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गत दिवस अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले कई महीनों से मणिपुर में हिंसा की वजह से स्थिति सामान्य नहीं है। इस बीच मुख्यमंत्री के इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे थे। अब मणिपुर भाजपा की अध्यक्ष ए शारदा देवी ने इस्तीफे की असली वजह बताई है और उनका समर्थन किया है।
आलोचनाओं के बीच बीरेन का आया इस्तीफा
विपक्ष लंबे समय से बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहा था। इस सप्ताह की शुरुआत में, एक नया विवाद तब खड़ा हो गया था जब सुप्रीम कोर्ट ने जातीय हिंसा में सिंह की भूमिका का आरोप लगाने वाली लीक हुई ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता को लेकर एक सीलबंद फोरेंसिक रिपोर्ट मांगी थी। इस्तीफा देने से पहले बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। एन. बीरेन सिंह को राज्य में जातीय संघर्ष से निपटने के तरीके को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं, लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच बीरेन सिंह का इस्तीफा आया है। कांग्रेस विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा कर रही है। जानकारी के मुताबिक बीरेन सिंह कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव से बचना चाहते थे, क्योंकि उन्हें अपनी पार्टी के विधायकों के समर्थन का भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने इस्तीफा देना बेहतर समझा।

You may also like