कांग्रेस का मूलमंत्र परिवार प्रथम ही रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
कहा, सबका साथ, सबका विकास ही हमारी सरकार का मूलमंत्र
नई दिल्ली, 7 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस के मॉडल में ‘परिवार प्रथम’ ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ उनकी सरकार का मूलमंत्र रहा है, जबकि कांग्रेस का मूलमंत्र ‘परिवार प्रथम’ रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें ‘झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टीकरण’ आदि का घालमेल था। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने भारत की उपलब्धियों के बारे में, दुनिया की भारत से अपेक्षाओं के बारे में और भारत के सामान्य मानवी का आत्मविश्वास, विकसित भारत का संकल्प जैसे सभी विषयों की विस्तार से चर्चा की थी। देश को आगे की दिशा भी उन्होंने दिखाई। राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रेरक भी था, प्रभावी भी था और हम सब के लिए भविष्य का मार्गदर्शक भी था. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यहां सबका साथ, सबका विकास’ के बारे में बहुत कुछ कहा गया है. मुझे समझ में नहीं आता कि लोग इस पर क्यों परेशान हो रहे हैं. यह सबकी साझा जिम्मेदारी है और भारत के लोगों ने हमें इसी के लिए चुना है. हालांकि, कांग्रेस से यह उम्मीद करना कि वह इस नारे को समझेगी और यह कैसे काम करता है, एक बड़ी भूल होगी। पूरी पार्टी सिफऱ् एक परिवार के लिए समर्पित है और इसलिए उनके लिए ‘सबका साथ, सबका विकास के आदर्श वाक्य के साथ काम करना असंभव है।
कांग्रेस का मूलमंत्र परिवार प्रथम ही रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
कहा, सबका साथ, सबका विकास ही हमारी सरकार का मूलमंत्र
53
previous post