दिल्ली के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

by TheUnmuteHindi
दिल्ली के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली, 7 फरवरी : दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। आज ताजा मामले में दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और एक स्कूल को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया। धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मयूर विहार के एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल को भेजे गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह सात बजकर 42 मिनट पर सेंट स्टीफेंस कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए स्कूल व कॉलेज की सघन जांच की जा रही है। सुबह पीसीआर को इन दोनों जगहों से धमकी की सूचना दी गई। इस पर स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता पहुंचे। खबर लिखे जाने तक तलाशी ली जा रही है।

You may also like