शाम सूरज डूबने के बाद और सुबह सूरज चढऩे से पहले गाय वंश की लोडिंग-अनलोडिंग पर पाबंदी के आदेश जारी
पटियाला, 7 फरवरी : अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ईशा सिंगल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहता 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला पटियाला की हद अंदर शाम को सूरज डूबने के बाद और सुबह सूरज चढऩे से पहले गाय वंश की लोडिंग अनलोडिंग पर पूर्ण पाबंदी लगाई है और जिन लोगों ने गाय वंश रखे हुए हैं उनको पशु पालन विभाग के पास रजिस्टर्ड कराने के आदेश दिए हैं। यह आदेश 5 अप्रैल 2025 तक लागू रहेंगे।
किराएदारों, नौकरों और पेइंग गेस्ट का पूरा विवरण पुलिस थानों में दर्ज करवाने के आदेश जारी
पटियाला के अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ईशा सिंगल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते आदेश जारी किया है कि जिला पटियाला की हद अंदर म्युनिसिपल कमेटियां, नगर पंचायतों और गांवों की पंचायतों के अधिकार क्षेत्र में रहने वाला जब भी कोई व्यक्ति अपने घर में किराएदार/ नौकर/ पेइंग गेस्ट रखेगा तो वह उस का पूरा विवरण नजदीक के पुलिस थाने/ चौंकी में दर्ज कराना यकीनी बनाएगा। यह आदेश 5 अप्रैल 2025 तक लागू रहेंगे।
एविएशन क्लब के दो किलोमीटर घेरे में लारटेन काईटस/ विष काईटस उड़ाने पर पाबंदी
अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ईशा सिंगल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सिवल एविएशन क्लब पटियाला के नजदीक दो किलोमीटर घेरे में लारटेन काईटस/ विष काईटस की इस्तेमाल करने पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी लगाई है। यह आदेश 5 अप्रैल 2025 तक लागू रहेंगे।
शहरी क्षेत्र में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों के दाखिले पर पाबंदी
अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ईशा सिंगल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए राजपुरा चुंगी से पुराना बस स्टैंड के अंदर के इलाके, पुराना बस स्टैंड से फुहारा चौंक (दी माल रोड़), फुहारा चौंक लोअर माल से महिन्दरा कालेज और महिन्दरा कालेज से सनौरी अड्डे के अंदर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों के दाखिले पर पाबंदी लगाई है। इस लिए यह पाबंदी लगाई गई है।
शाम सूरज डूबने के बाद और सुबह सूरज चढऩे से पहले गाय वंश की लोडिंग-अनलोडिंग पर पाबंदी के आदेश जारी
किराएदारों, नौकरों और पेइंग गेस्ट का पूरा विवरण पुलिस थानों में दर्ज करवाने के आदेश जारी
49