सिरसा (हरियाणा) के गांव मलड़ी से दूध की सेवा लेकर खनोरी बॉर्डर पहुंचे किसान : लखविंदर सिंह सिरसा

संगतों के सहयोग के साथ ही लंबे अंादोलन जीते जाते हैं : किसान

by TheUnmuteHindi
सिरसा (हरियाणा) के गांव मलड़ी से दूध की सेवा लेकर खनोरी बॉर्डर पहुंचे किसान : लखविंदर सिंह सिरसा

सिरसा (हरियाणा) के गांव मलड़ी से दूध की सेवा लेकर खनोरी बॉर्डर पहुंचे किसान : लखविंदर सिंह सिरसा
– संगतों के सहयोग के साथ ही लंबे अंादोलन जीते जाते हैं : किसान
पटियाला, 4 फरवरी : खनौरी बॉर्डर से बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह सिरसा ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों मजदूरों की मांगों को लेकर लगभग 1 साल से खनौरी मोर्चे पर चल रहे किसान आंदोलन में लगरों की सेवा निरंतर चल रही है, जिसमें हरियाणा से भी सुखी लक्कड़, दूध व राशन की सेवा निरंतर भेजी जा रही है। इसी कड़ी में आज सिरसा जिले के गांव मलड़ी की संगत के सहयोग से दूध की सेवा लेकर किसान खनौरी मोर्चे पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि 13 फरवरी से मलड़ी गांव की खनौरी मोर्चे पर लगातार हाजिरी रही है, इससे पहले भी कई बार सूखी लकड़ी, दूध व राशन की सेवा मंलड़ी गांव द्वारा खनौरी मोर्चे पर आती रही है। लखविंदर सिंह ने खनौरी मोर्चे की ओर से गांव वासियों का धन्यवाद करते हुई कहा कि संगत के सहयोग से ही लंगरों की सेवाएं चलती है।

You may also like