बेरोजगार आई. टी. आई. यूनियन ने ठोका धरना: पावरकाम तुरंत जारी करे 5 हजार अप्रैंटशिप पोस्टों का नोटिफिकेशन

बेरोजगार आई.टी. यूनियन की तरफ से पोस्टें न निकालने तक चलेगा पक्का धरना

by TheUnmuteHindi
बेरोजगार आई. टी. आई. यूनियन ने ठोका धरना: पावरकाम तुरंत जारी करे 5 हजार अप्रैंटशिप पोस्टों का नोटिफिकेशन

बेरोजगार आई. टी. आई. यूनियन ने ठोका धरना: पावरकाम तुरंत जारी करे 5 हजार अप्रैंटशिप पोस्टों का नोटिफिकेशन
– बेरोजगार आई.टी. यूनियन की तरफ से पोस्टें न निकालने तक चलेगा पक्का धरना
पटियाला, 4 फरवरी : बेरोजगार आई. टी. आई यूनियन पंजाब ने आज पावरकाम के मुख्य दफ्तर के सामने जोरदार धरना दे कर मांग की है कि पावरकाम तुरंत 5 हजार अप्रैटशिप की पोस्टें निकाले जिससे आई. टी. होल्डर अप्रैंटशिप करके अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और नौकरियां प्राप्त कर सकें। बेरोजगार आई. टी. आई. यूनियन के समुचे सदस्यों ने दो साल की आई. टी. आई. इलेक्टरिशियन की की हुई है। इसके बाद पावरकाम में दो साल की अप्रैटशिप लाईनमैन का कोर्स होता है। अब पावरकाम ने पिछले समय से अप्रैटशिप लाईनमैन की पोस्टें नहीं निकालीं, जिस कारण आई. टी. होल्डर सडक़ों पर आ गए हैं। इन नेताओं ने कहा कि मैनेजमेंट के साथ उनकी आधा दर्जन से ज्यादा मीटिंगें हो चुकीं हैं परन्तु कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। इस लिए जब तक अप्रैटशिप लाईनमैन की 5 हजार पोस्टें नहीं निकालीं जातीं, तब तक बेरोजगार आई.टी.आई. होल्डर पावरकाम के मुख्य दफ्तर के सामने धरने पर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि अप्रैटशिप लाईनमैनों को दो साल के कोर्स के साथ सिफऱ् थोड़ा सा भत्ता ही मिलता है।

You may also like