ज्ञान कालोनी में सीवरेज ब्लाक, गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खदशा

लोगों ने समस्या का हल करने की मांग की

by TheUnmuteHindi
ज्ञान कालोनी में सीवरेज ब्लाक, गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खदशा

ज्ञान कालोनी में सीवरेज ब्लाक, गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खदशा
लोगों ने समस्या का हल करने की मांग की
पटियाला, 31 जनवरी : गांव सूलर में पड़ती ज्ञान कालोनी की 2 नंबर गली में सीवरेज ब्लाक होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी घरों आगे जमा हो गया है। हालात यह हैं एक- दो स्थान पर गंदा पानी खड़ा ही रहता है, जिस कारण आस-पास के घरों में तो बदबू आती तो ही है, बल्कि बीमारियां फैलने का भी खदशा है। इस गंदे पानी में डेंगू के मच्छरों का लारवा भी बढ़- फूल सकता है। स्थानीय निवासी तारी संधू ने बताया कि इस ब्लाक सीवरेज समस्या का पक्का हल किया जाए। करीब 60 से 70 घर ब्लाक सीवरेज के कारण प्रभावित हो रहे हैं। यहां सीवरेज की लाईन छोटी है या फिर सीवरेज लाईन दब गई है। उन्होंने पंचायत विभाग और मौजूदा ग्राम पंचायत से मांग की है कि बार- बार ब्लाक हो रहे सीवरेज का पक्का हल किया जाए। स्थानीय मोहल्ला निवासियों की पंचायत विभाग और सूलर की मौजूदा पंचायत को मांग है कि उन की गली में ब्लाक हो रहे सीवरेज का पक्का हल करवाया जाए।

You may also like