गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी

by TheUnmuteHindi
गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी
नई दिल्ली, 27 जनवरी : महाकुंभ को लेकर जहां पूरे देश में सनातनियों द्वारा पवित्र डूबकीलगाई जा रही है, वहीं विदेशों से भी भारी संख्या में लोग पहुंच कर यहां पवित्र स्नान कर रहे हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को महाकुंभ पहुंचकर संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बता दें, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है।
सीएम योगी भी कर चुके हैं स्नान
इससे पहले हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी. महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होने केअमि बाद से, इस आयोजन में अब तक 110 मिलियन से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए हैं, जिन्होंने शुरुआती पखवाड़े के दौरान प्रयागराज में पवित्र स्नान किया।

You may also like