युवक ने डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

संविधान को जलाने से लोगों में बढ़ा आक्रोश

by TheUnmuteHindi
युवक ने डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

युवक ने डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
संविधान को जलाने से लोगों में बढ़ा आक्रोश
अमृतसर, 27 जनवरी : गणतंत्र दिवस के दिन एक युवक द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को हथोड़े मारकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तथा संविधान को जलाया गया, जिस कारण लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन बाद दोपहर थाना कोतवाली से डेढ़ सौ कदम की दूरी पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर एक युवक द्वारा हथौड़े मारने और वहां बनी संविधान की किताब को जलाने का मामला फूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का विरोध जताते हुए धूना साहिब के महंत मलकियत नाथ, महंत गिरधारी लाल, संत बाबा बलवंत नाथ और अलग-अलग एससी समाज के संगठनों के लोग भंडारी पुल पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाज के लोगों ने मांग की है कि इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि सच जनता के सामने लाया जा सके। इस दौरान भंडारी पुल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एक युवक ने हथौड़े मार और संविधान को जला दिया। इस दौरान हेरिटेज स्टेट में तैनात प्राइवेट एजेंसी के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे युवक को वहीं पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की हुई पहचान पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान धर्मकोट के आकाश सिंह के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर थोड़ी ही देर में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा प्रेस जल्द ही प्रैस कान्फ्रेंस भी करेंगे।

You may also like