श्री राम लीला कमेटी एवं भारत विकास परिषद् द्वारा किया गया श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन
वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन किया
फतेहगढ़ साहिब, 25 जनवरी : श्री राम लीला कमेटी बस्सी पठना एवं भारत विकास परिषद् द्वारा अध्यक्ष अजय सिंगला एवं परिषद् अध्यक्ष मनोज कुमार भंडारी की अध्यक्षता में संत श्री नामदेव मंदिर में अयोध्या में बने श्री राम लल्ला के भव्य मन्दिर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री राम नाम संकीर्तन करवाया गया, जिसके उपलक्ष्य में 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शहर की धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया और प्रभु श्री राम का गुणगान किया गया। इस मौके बातचीत के दौरान कमेटी अध्यक्ष अजय सिंगला एवं परिषद् अध्यक्ष मनोज कुमार भंडारी ने बताया कि श्री राम लीला कमेटी एवं भारत विकास परिषद् द्वारा अयोध्या में बने श्री राम लल्ला के भव्य मन्दिर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्री राम लीला कमेटी के सदस्यों कुलदीप किप्पी, जय कटारिया, अक्षय धीमान, श्री कृष्ण संकिर्तन मंडल के राजकमल शर्मा, रिशू गौतम, पारस गौतम, श्री जी कृपा मंडल से आशु मौदगिल, रूबी, भारत भूषण शर्मा, राजिंदर शर्मा, कृष्ण गोपाल चस्का एवं श्री सत्य साईं सेवा समिति के श्री जतिंदर शर्मा द्वारा प्रभु श्री राम का गुणगान किया गया। भंडारी ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें 500 वर्षों के कडे संघर्ष के बाद अयोध्या में बने श्री राम लल्ला के मंदिर की पहली वर्षगांठ मनाने का मौका मिला है। यह हमारे जीवन का गोरवमयी पल है। श्री राम लीला कमेटी द्वारा हर मंगलवार को प्राचीन श्री शिव मंदिर नजदीक डाकघर के प्रांगण में रात्रि ठीक 8 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। उन्होंने बताया कि श्री राम लीला कमेटी द्वारा श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में 28 मार्च से 6 अप्रैल तक अग्रवाल धर्मशाला में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में 27 मार्च को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। अंत में मनोज कुमार भंडारी द्वारा सभी आए हुए अतिथियों एवं मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कमेटी कोषाध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष बलराम चावला, स्टोरकीपर रविंद्र रम्मी, सचिव गुरविंदर मिंटू, अनिल कुमार, राज कुमार वधवा, रवीश अरोड़ा, श्री कृष्ण संकिर्तन मंडल से राजकमल शर्मा, रिशू गौतम, भारत विकास परिषद् के राज्य संगठन मंत्री रमेश मल्लहोत्रा, जिला संयोजक बबलजीत पनेसर सचिव भारत भूषण सचदेवा, कोषाध्यक्ष संजीव सोनी, रविंद्र रिंकू, विनोद शर्मा, रूपिंदर सुरजन, जय कृष्ण, राकेश सोनी, साहिल रबड़, अशोक गर्ग, गगनदीप शर्मा, देव कुमार, कुलदीप गुप्ता, वासदेव नंदा, श्री शिव दुर्गा मंदिर से नीरज मल्लहोत्रा, कृष्ण मल्होत्रा, बलवीर शाही, सिटीजन कल्ब से प्रदीप मल्होत्रा, सुनील रैना, धीमान ब्राह्मण सभा से श्री अशोक धीमान, छांगिआं वाला मंदिर से धरमिंदर बांडा, मनोज बांडा, गऊशाला कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल गोगना, जगदीश मडकन,पंडित विनय शास्त्री, श्री जगदंबे लंगर कमेटी के चेयरमैन अनिल शर्मा, हरबंस लाल, ब्राह्मण समाज से दुष्यंत शुक्ला, सतपाल भनोट, हितेश शुक्ला, पंकज भनोट, सुरिंदर शर्मा, प्रवीण कपिल, संत नामदेव मंदिर से मदन लाल, पंडित नीलम शर्मा, शिव शक्ति समाज सेवा दल से अध्यक्ष पुनीत गोयल, प्रीतम रबड़, दीपक रबड़, श्री बाला जी श्याम परिवार के अध्यक्ष अमित गोयल, राजन सियाल, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, गोल्डी गुरानी, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष अनूप सिंगला, प्राचीन शिव मंदिर से अध्यक्ष अरूण पाठक, जय माँ मिशन से जतिंदर बिल्लू, रमेश गुप्ता, रमेश कुमार सी आर, संस्कार जागृति सोसाइटी से कर्म चंद बतरा, पार्षद पवन बांसल, राजेश शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, दविंदर कुमार, जगदीश शर्मा, हरप्रीत पनेसर, सुशील गुप्ता, दीपक शर्मा, राजेश मक्खन, डाक्टर गुरशरण रूपाल, जवाहर लाल, कर्ण पनेसर, नितीश गौतम, राजेश धीमान, पुनीत चावला, राजीव कुमार, विशाल कुमार, दीपक थरेजा, अशोक कुमार, नियम भंडारी, तुषार गुलाटी, रिंकू बाजवा, ओम, नवजोत पनेसर, गैवी, प्रवीण, हरजीत पाल, नथू धीमान आदि उपस्थित रहे।
श्री राम लीला कमेटी एवं भारत विकास परिषद् द्वारा किया गया श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन
वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन किया
114