राजिंदरा अस्पताल पटियाला में मेजर सर्जरी के चलते मेन एमरजैंसी के आप्रेशन थिएटर की बिजली हुई गुल

वैंटीलेटर भी बंद हो गया : डाक्टरों में मची हफड़ा दफड़ी

by TheUnmuteHindi
राजिंदरा अस्पताल पटियाला में मेजर सर्जरी के चलते मेन एमरजैंसी के आप्रेशन थिएटर की बिजली हुई गुल

राजिंदरा अस्पताल पटियाला में मेजर सर्जरी के चलते मेन एमरजैंसी के आप्रेशन थिएटर की बिजली हुई गुल
– वैंटीलेटर भी बंद हो गया : डाक्टरों में मची हफड़ा दफड़ी
पटियाला, 25 जनवरी : मालवा के प्रसिद्ध सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मेन एमरजैंसी के अहम आप्रेशन थिएटर में आज एक मरीज की सर्जरी करते हुए बिजली गुल हो गई। यह बिजली 15 मिनट के करीब बंद रही, जिस कारण वेंटीलेटर सहित जरूरी उपकरण बंद हो गए तथा हफड़ा दफड़ी मच गई।
एक डाक्टर ने मरीज की जान जाने केडर से यह वीडियो बनाकर डाक्टरों के ग्रुप में डाल दी, जहां यह मीडिया के पास पहुंच गई तथा इस मुद्दे पर घसमान मच गया। हैरानी है कि राजिंदरा अस्पताल की एमरजेंसी में हाट लाइन होने के बावजूदभी बिजली गुल हो जाती है। दूसरी बड़ी बात कि यदि बिजली बंद हो जाए तो वहां जरनेटर को क्यों नहीं चलाया गया यह एक बड़ा सवाल है।
पटियाला इस समय सेहत मंत्री का खुद का जिला है तथा राजिंदरा अस्पताल को पीजीआई बनाने के सपने दिखाए जा रहे हैं। वीडिओ बनाने वाले डाक्टर ने कहा कि आप्रेशन थिेएटर में आप्रेशन किया जा रहा है, पर पिछले 15 मिनट से लाइट बंद है, साथ ही लाइट जाने के कारण वेंटीलेटर भी बंद हो गया है। डाक्टर ने कहा कि बिना लाइट के आप्रेशन कैसे होगा। डाक्टर ने कहा कि अगर मरीज को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा डाक्टर होंगे या फिर जिसकी जिम्मेदारी है। डाक्टर ने कहा कि अस्पताल की मुख्य एमर्जेंसी में लाइट नहीं है।
सभी एमरजेंसी सिस्टम चालू थे ठीक हुआ आप्रेशन : सेहत मंत्री
इस संबंधी पंजाब के सेहत मंत्री जोकि पटियाला जिला के साथ संबंधित है ने दावा किया कि उनकी एमएस सहित ओपरेटिंग सर्जन से बात हुई। उन्होंने कहा कि लाइट जाने के दौरान सभी एमर्जेंसी सिस्टम चालू थे। उन्होंने कहा कि आप्रेशन ठीक हुआ और मरीज नार्मल है, वहां एक यंग डाक्टर था, जो उस समय घबरा गया, हालांकि डाक्टर का रिएक्शन होता है कि वह बिजली जाने की वजह जाने या फिर अपने सीनियर को फोन लगाए, पर वह सबकुछ भूल कर वीडिओ बनाने लग गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे कि लाइट क्यों गई। उन्होंने बताया कि तीन हाट लाइन राजिंदरा अस्पताल के लिए डाली गई है। उन्होंने कहा कि एक बार हाट लाइन में दिक्कत आई थी, के बाद तुरंत सीएम ने इस समस्या को तुरंत हल करने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है।

You may also like