खोज और मैडीकल शिक्षा विभाग पंजाब की यूनियन का कैलेंडर रिलीज

सच्ची मांगों के लिए खोज और मैडीकल शिक्षा विभाग की पंजाब स्तर की यूनियन हमेशा डट कर संघर्ष करेगी

by TheUnmuteHindi

पटियाला, 25 जनवरी : खोज और मैडीकल शिक्षा विभाग पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रिअल स्टाफ एसोसिएशन का गत दिवस पंजाब स्तर का सालाना कैलेेंडर रिलीज किया गया। खोज और मैडीकल शिक्षा विभाग पंजाब की यूनियन का यह कैलेंडर सरकारी मैडीकल कालेज के डायरैक्टर प्रिंसिपल डा. राजन सिंगला की तरफ से रिलीज किया गया और उन की तरफ से नई चुनी स्टेट बाड़ी को शुभकामनाएं दीं। सतविन्दर सिंह की तरफ से उच्च अधिकारियों का तह दिल से धन्यवाद किया, जिन की तरफ से यूनियन की पुरजोर मांग पर सुपरडैंट की पोस्टे भरीं हैं। रविन्द्र शर्मा ने कहा कि हम अपनी मांगों के लिए हमेशा एकजुट हैं और जायज और सच्ची मांगों के लिए खोज और मैडीकल शिक्षा विभाग की पंजाब स्तर की यूनियन हमेशा डट कर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि कैडर के सभी मुलाजिम साथी बधाई के पात्र हैं, जिन की एकजुटता रंग लाई है। इस मौके सुपरडैंट विपुन्न शर्मा, तेजिन्दर सिंह, सतविन्दर सिंह को महा सचिव, श्री रविन्द्र शर्मा सीनियर उप प्रधान, अमित कम्बोज कैशियर, गुरजिन्दरपाल भाटिया, हिम्मत सिंह, जतिन्दर सिंह कम्बोज प्रैस सचिव आदि उपस्थित थे।

You may also like