कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह की तरफ से सराला हैड और साथ लगते गांवों का दौरा

सराला कलां की सडक़ों की मरम्मत एक सप्ताह में मुकममल की जाएगी : डॉ. बलबीर सिंह

by TheUnmuteHindi
कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह की तरफ से सराला हैड और साथ लगते गांवों का दौरा

कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह की तरफ से सराला हैड और साथ लगते गांवों का दौरा
– सराला कलां की सडक़ों की मरम्मत एक सप्ताह में मुकममल की जाएगी : डॉ. बलबीर सिंह
– कहा, सराला कलां में बन रहा पुल दो दिनों में किया जाएगा चालू
घनौर, 20 जनवरी : पंजाब के कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज सुबह अचानक राजपुरा सब डिवीजन के गांव सराला कलां और साथ लगते दूसरे गांवों का दौरा किया और भारी ट्रैफिक के कारण टूटीं सडक़ों का पैदल चलकर जायजा लिया। इस मौके उन्होंने पी.डब्ल्यू.डी, पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायती राज्य और बी. एम. एल के अधिकारियों को अपने अधीन पड़तीं सडक़ों और पुलों की मुरम्मत एक सप्ताह के अंदर अंदर मुकम्मल करने के निर्देश दिए।
इस मौके गांव सराला कलां के निवासियों के साथ बातचीत करते डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ से लोगों की समस्यायों के हल के लिए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए चलाए आप की सरकार आप के द्वार प्रोग्राम के अंतर्गत आज वह गांव सराला कलां के निवासियों के पास पहुंचे हैं और स्थानीय निवासियों की मुश्किलों का हल करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए हैं।
डा. बलबीर सिंह ने पंचायत विभाग को सराला कलां के तालाब को गहरा करने, पी.डब्ल्यू.डी को गांव सराला खुर्द से सराला कलां को आती सडक़ की मरम्मत और बर्मा की सफाई सप्ताह के अंदर अंदर मुकम्मल करने के निर्देश देते बी.एम.एल के अधिकारियों को सराला हैड के पुल के तरफ तुरंत मजबूत करने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि सराला कलां में नया बन रहा पुल अगले दो दिनों अंदर चालू कर दिया जाएगा, इस पुल के चलने के साथ ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी।
सेहत मंत्री ने ऊंटसर से लोहसिम्बली वाली 5.44 किलोमीटर सडक़, अम्बाला से पटियाला आने वाली कपूरी- लोहसिम्बली वाली 17. 50 किलोमीटर लंबी सडक़, सराला कलां से हरियाणा बॉर्डर के साथ लगती लिंक सडक़ के 1.13 किलोमीटर के होने वाले काम की प्रगति का जायजा लेते कहा कि यह सभी सडक़ें राज्य के अर्थचारे को और मजबूत करने ेक लिए जरूरी हैं, इसलिए इनका कार्य जल्दी से जल्दी शुरू किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डा. बलबीर सिंह ने पी.डब्ल्यू.डी विभाग को फीकी पड़ चुकी सडक़ों की सफेद पट्टियों को तुंरत दोबारा लगाने के निदै्रश देते हुए कहा कि धुंध के मौसम में सफेद पट्टी ना होने के कारण सडक़ी हादसे होने का खतरा बना रहता है, इसलिए जिन सडक़ों पर सफेद पट्टियां नहीं हैं, वहां तुरंत लगवाई जाएं। इस मौके एस.पी. राजेश छिब्बर, एस.डी.एम. राजपुरा अविकेश गुप्ता, एस. डी. एम. दुधनसाधां कृपालवीर सिंह, एक्सीयन नवीन मित्तल, डी.डी.पी.ओ शविन्दर सिंह समेत अलग अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You may also like