ट्रक यूनियन में आंखों की जांच सम्बन्धित मुफ्त मैडीकल कैंप का आयोजन

जरूरत मुताबिक मुफ्त दवाईयां की प्रदान

by TheUnmuteHindi
ट्रक यूनियन में आंखों की जांच सम्बन्धित मुफ्त मैडीकल कैंप का आयोजन

ट्रक यूनियन में आंखों की जांच सम्बन्धित मुफ्त मैडीकल कैंप का आयोजन
जरूरत मुताबिक मुफ्त दवाईयां की प्रदान
संगरूर, 18 जनवरी -इन दिनों मनाए जा रहे राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा महीने के अंतर्गत रीजनल ट्रांसपोर्ट दफ्तर की तरफ से सेहत विभाग के सहयोग के साथ ट्रक यूनियन में आंखों की जांच के लिए मुफ्त मैडीकल कैंप का आयोजन किया गया। आर. टी. ओ मनजीत कौर की अगुवाई मेें सहायक ट्रांसपोर्ट अफसर राम मूर्ति की तरफ से कैंप की निगरानी की गई और इस दौरान सिवल अस्पताल संगरूर से आंख रोगों के माहिर डा. शवीना गर्ग और अपथालमिक अफसर कुनाल थरेजा ने ट्रक चालकों और सहयोगी व्यक्तियों की आंखों की जांच की और जरूरत मुताबिक दवाईयां मुफ्त प्रदान की। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा महीने के अंतर्गत चल रही अलग अलग जागरूकता गति विधियों बारे जानकारी देते सहायक ट्रांसपोर्ट अफसर राम मूर्ति ने बताया कि संगरूर में अलग- अलग स्थान पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं और वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

You may also like