नगर पालिका ने 123 भवनों के स्वामियों को किया नोटिस जारी
जर्जर हालत में भवनों को किया जाएगा ध्वस्त
नई दिल्ली, 17 जनवरी : नगर पालिका ने संभल में ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है, जिनकी हालत बहुत ही ज्यादा जर्जर है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका की ओर से कराए गए सर्वे के दौरान करीब 123 भवन जर्जर अवस्था में मिले हैं। इसलिए उन्हें नोटिस जारी कर स्वयं ही इन्हें ध्वस्त करने के लिए कहा गया है। साथ ही स्वयं ध्वस्त न करने पर पालिका की टीम द्वारा ध्वस्त कराने की चेतावनी दी है। पालिका की ओर से बताया गया कि जर्जर भवन के रूप में चिंहित किए गए भवनों में मकान व दुकान सभी शामिल हैं। इस समय नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जहां सडक़ व अन्य सरकारी संपत्ति पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटवाया जा रहा है। इसी बुल्डोजर एक्शन के दौरान पालिका की ओर से क्षेत्र के 123 भवनों को चिंहित किया गया है, जो कि जर्जर अवस्था में हैं और उनके गिरने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बता दें कि संभल हिंसा के बाद से ही इलाके में प्रशासन की तरफ से एक्शन लिया जा रहा है। साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए भी बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जामा मस्जिद की जर्जर दुकानों को तोडऩे का नोटिस नगरपालिका ने जारी किया था और इसके बाद मस्जिद कमेटी ने अपने आप की दुकानों को तोड़ दिया था। इसके बाद अब नगरपालिका ने 123 मकानों और दुकानों को तोडऩे का नोटिस जारी किया है।
नगर पालिका ने 123 भवनों के स्वामियों को किया नोटिस जारी
जर्जर हालत में भवनों को किया जाएगा ध्वस्त
61