इस्राइल और गाजा पट्टी में संघर्ष के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू का आया बयान सामने

कहा, बंधक बनाए लोगों की वापसी संबंधी समझौते पर बनी सहमति

by TheUnmuteHindi
इस्राइल और गाजा पट्टी में संघर्ष के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू का आया बयान सामने

इस्राइल और गाजा पट्टी में संघर्ष के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू का आया बयान सामने
कहा, बंधक बनाए लोगों की वापसी संबंधी समझौते पर बनी सहमति
नई दिल्ली, 17 जनवरी : इस्राइल और गाजा पट्टी में पिछले लंबे समय से चल रहा संघर्ष अब रुकने के आसार नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की वापसी से संबंधी समझौते को लेकर सहमति बन गई है। यह घोषणा नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद की गई कि गाजा में युद्ध विराम और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले बंधकों को मुक्त करने के लिए वार्ता में अंतिम समय में रुकावटें आईं। नेतन्याहू ने कहा कि वह समझौते को मंजूरी देने के लिए शुक्रवार को सुरक्षा मंत्रीमंडल की बैठक बुलाएंगे और फिर सरकार इस समझौते को मंजूरी देगी। इस्राइल ने लंबे समय से बहुप्रतीक्षित युद्धविराम समझौते पर बृहस्पतिवार को मंत्रीमंडल में होने वाला मतदान टाल दिया था। समझौते के तहत गाजा पट्टी में युद्ध रोका जाएगा और दर्जनों बंधकों की रिहाई सुनिश्चित हो सकेगी। इस बीच, युद्धग्रस्त क्षेत्रों में हुए इस्राइली हमलों में कम से कम 72 लोग मारे गए। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने समझौता मंजूरी में देरी के लिए हमास के साथ अंतिम समय में हुए विवाद को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि नेतन्याहू की सरकार के गठबंधन में बढ़ते तनाव ने समझौते के कार्यान्वयन में संकट पैदा कर दिया था।

You may also like