कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया

मरीजों की दिक्कतें व परेशानियों को सुना, सरकार पर साधा निशाना

by TheUnmuteHindi
Congress leader Rahul Gandhi visited the Delhi-based All India Institute of Medical Sciences

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया
मरीजों की दिक्कतें व परेशानियों को सुना, सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 17 जनवरी : मरीजों को लंबे समय से आ रही दिक्कतों तथा परेशानियों के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया। राहुल गांधी ने मरीजों से उनकी इलाज में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली और उनकी परेशानियों को सांझा किया। इस मुलाकात का वीडियो देर रात कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सांझा किया। वीडियो में राहुल गांधी मरीजों और उनके परिवार वालों से बातचीत करते और उनकी तकलीफों को सुनते नजर आए और वहां इलाज के इंतजार में सडक़ों, फुटपाथों और सबवे पर रहने को मजबूर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को समझा और उनकी स्थिति पर केंद्र व दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये मरीज दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए आए हैं और ठंडी रातों तथा कठिनाइयों के बीच इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए तस्वीरें सांझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, बीमारी का बोझ, ठिठुराती सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता- आज एम्स के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दूर से इलाज की उम्मीद में आए हैं। इलाज की राह में वे सडक़ों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। सर्द जमीन, भूख और कठिनाइयों के बावजूद भी उनमें उम्मीद की एक किरण जलती है।
लोग फुटपाथ पर सोने को हुए मजबूर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधाएं और सरकार की असंवेदनशीलता- यही आज दिल्ली के एम्स की वास्तविकता है। हालात ऐसे हैं कि अपने प्रियजनों की बीमारी का बोझ उठाते हुए लोग इस ठंडी सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। राहुल गांधी ने इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार को जमकर कोसा।

You may also like