नशा विरोधी मुहिम के तहत जागरूकता सैमिनार का किया आयोजन

शिक्षित पीढ़ी नशे की दलदल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद ना करे : एसएसपी

by TheUnmuteHindi
नशा विरोधी मुहिम के तहत जागरूकता सैमिनार का किया आयोजन

नशा विरोधी मुहिम के तहत जागरूकता सैमिनार का किया आयोजन
शिक्षित पीढ़ी नशे की दलदल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद ना करे : एसएसपी
फतेहगढ़ साहिब, 16 जनवरी : नशा आज के समाज में ऐसी फैली बुराई है जिसके घातक निष्कर्ष नशे की जंजीरों में जकड़े लोगों व उन के परिवारों को देखने को मिलते हैं। जिस कारण इस चक्रव्यहू से नौजवानों को बाहर निकालना आज समय की मुख्य मांग है। इन शब्दों का प्रकटावा एस एस पी रवजोत गरेवाल ने पंजाब सरकार द्वारा सम्र्पक अधीन चलाई गई नशा विरोधी मुहिम के अंतर्गत एक रिर्जोट में करवाए गए जागरूकता सैमीनार के दौरान किया गया। उन्होंनें कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाकर उन्हेंं सही दिशा में ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि तंदरुस्त पंजाब नशा मुक्त पंजाब की सृजना की जा सके। एस एस पी ने कहा कि आज की पीढ़ी शिक्षित है जिन्हें नशे की दलदल में फंस कर अपना जीवन बर्बाद करने की बजाए सफलता को लक्ष्य बनाने की जरूरत है। एस एस पी ने नशा तस्करों की सुचना देने वालो का नाम गुप्त रखे जाने की बात करते हुए लोगो को साथ देने की अपील की ताकि नशे रूपी कोढ को खत्म किया जा सके इस मौके डी.एस.पी. राज कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है और एस.एस.पी. रवजोत गरेवाल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में हर जागरूक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए ताकि आने वाली नौजवान पीढ़ी को इस सामाजिक कुरीति से बचाया जा सके। इस दौरान जहां मंच सचांलन की भुमिका कमलप्रीत कौर द्वारा बाखुभी निभाई गई वही सरपंच गुरशरन ङ्क्षसह मेडा द्वारा भी पुलिस प्रशासन द्वारा नशों के खिलाफ छेडी गई जन सर्पक मुहिम की प्रशसां करते हुए आम जनता को पुलिस प्रशासन का कधें से कधां मिलाकर चलने का आश्वासन ङ्क्षदया । इस अवसर पर सरंपच गुरशरन ङ्क्षसह बाजवा,पार्षद राजकुमार पुरी,सरंपच अरविन्दर ङ्क्षसह फतेहपुर,तरसेम ङ्क्षसह फतेहपुर,बलजिन्दर ङ्क्षसह,इन्द्वजीत ङ्क्षसह सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी व पंच सरपंच मौजूद थे।

You may also like