डिप्टी कमिश्नर की तरफ से देहाती क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा
बी.डी.पी.ओज विकास कामों की प्रगति रिपोर्ट गांव वाइज तैयार करके जमा करवाएं- डा. प्रीति यादव
पटियाला, 17 जनवरी : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने देहाती क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों का जायजा लिया। उन्हों ने समूह बी.डी.पी.ओज को हिदायत की कि वह अपने अधीन गांवों के विकास कामों की प्रगति की रिपोर्ट गांव वाइज तैयार करके जमा करवाएं। उनके साथ ए.डी.सी. देहाती विकास अनुप्रिता जौहल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने जल स्पलाई और सेनिटेशन विभाग को हिदायत की कि पंजाब सरकार की तरफ से जिले के लोगों को हर घर पीने वाला साफ- सुथरा जल उपलब्ध करवाने और हर घर में शौचालय की सुविधा मुहैया करवाने के लिए चालू विकास प्रोजैकट तुरंत मुकम्मल किए जाएं। इसके बिना सांझे शौचालय के निर्माण, ठोस और तरल कूड़ा प्रबंधन प्रोजेक्टों की समीक्षा करते डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत की कि हर अधिकारी प्रगति दिखाए और किसी भी काम में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डा. प्रीति यादव ने जल स्पलाई विभाग की तरफ से बनाई जा रही जल स्पलाई स्कीमों, जिनमें विशेष तौर पर राजपुरा अधीन निर्माणाधीन चल रहे नहरी पानी पर आधारित प्रोजैकट समेत सेनिटेशन के क्षेत्र में ग्रामीण विकास व पंचायत विभगा के द्वारा करवाए जाने वाले कार्यांे, वित्त कमीशन, गांवों में बनाए जा रहे सांझे शौचालय, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के प्रोजेक्टों की भी समीक्षा की। डिप्टी कमिशनर ने समूह बी. डी. पी. ओज को यह भी निर्देश दिए कि वह पंजाब निर्माण, एम. पी. लैड और विवेकी ग्रांटों के चल रहे कामों को जल्द मुकम्मल करवाएं और पिछली ग्रांटों के प्रयोग सर्टिफिकेट जमा करके बकाया जीरो करें। इस मौके उप सचिव जिला परिषद अमनप्रीत कौर, जिला विकास व पंचायत अफसर शविन्दर सिंह, कार्यकारी इंजीनियर पंचायती राज्य रणजीत सिंह, जिला सैटीटेशन अफसर और जिला जल अफसर, समूह बी.डी.पी.ओज मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर की तरफ से देहाती क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा
बी.डी.पी.ओज विकास कामों की प्रगति रिपोर्ट गांव वाइज तैयार करके जमा करवाएं- डा. प्रीति यादव
106