ट्रैक्टर मार्किट पटियाला में ट्रस्ट का चला पीला पंजा

मार्किट में लंबे समय से हुए अवैध कब्जों को हटाया

by TheUnmuteHindi
ट्रैक्टर मार्किट पटियाला में ट्रस्ट का चला पीला पंजा

ट्रैक्टर मार्किट पटियाला में ट्रस्ट का चला पीला पंजा
मार्किट में लंबे समय से हुए अवैध कब्जों को हटाया
पटियाला, 17 जनवरी : इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट पटियाला ने आज ट्रैक्टर मार्किट में हुए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है, जिसके चलते पहली कार्रवाई में सडक़ों और पार्कांे में हुए अवैध कब्जों के तहत रखे हुए सामानक ी तीन ट्रालियां जब्त कर ली हैं। इस मौके कुछ दुकानदारों ने ट्रस्ट टीम का विरोध किया तथा धक्कामुक्क्की करने की कोशिश की लेकिन ट्रस्ट अधिकारियों ने कहा कि लोगों की मांग पर यह अवैध कब्जे हर हालत में हटाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा एक महीने पहले ट्रैक्टर मार्केट में अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे क्योंकि अवैध कबजों के कारण 100-100 फूट की सडक़ें अवैध कबजों के कारण सिकुंड कर 10-10 फूट की रह गई हैं। अब 15 दिन पहले मुनियादी कराकर फिर कब्जे हटाने की अपील की थी। जब कार्यवाही शुरू की तो दुकानदारों ने फिर से भरोसा दिया कि वह खुद कब्जे हटा लेंगे। दुकानदारों की यह अपील सुनकर ट्रस्ट टीम वापिस आ गई। जबकि अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है ट्रस्ट अधिकारियों को कश्मश करते हुए। बावजूद अवैध कब्जों को नहीं हटाया जा सका। अब अधिकारियों ने करीब15 दिन पहले ट्रस्ट द्वारा मार्केट में मुनियादी कराकर दुकानदारों को अवैध कब्जे हटाने की अपील की गई थी, बावजदू इसके दुकानदारों ने कब्जे नहीं हटाए, जिसके तहत अब ट्रस्ट द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम द्वारा आज ट्रैक्टर मार्किट में अवैध कब्जे हटाने की सिर्फ एक तरह से खानापूर्ति की गई है, जबकि शहर में 98 प्रतिशत के करीब अभी भी अवैध कब्जे कायम हैं, जिस कारण लोगों को निकलने में काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। पूरे शहर भर में दुकानदारों द्वारा अपना सामान सडक़ों के बीच तक रखा जाता है लेकिन उसको लेकर ट्रस्ट की टीम द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान ट्रस्ट के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तुरंत कब्जे हटाए जाएं, जिसको लेकर दुकानदारों ने बुधवार तक समय मांगा है। अब देखना है कि बुधवार तक कब्जे हटाए जाते हैं या नहीं।

You may also like