डा. नानक सिंह ने झंडी दिखा कर वाकाथोन की आरंभता की
एक हजार विद्यार्थियों ने लिया वाकाथोन में भाग लिया
पटियाला, 17 जनवरी : पुलिस लाईन पटियाला में नौजवानों को नशों विरुद्ध जागरूक करने के लिए एस. एस. पी. पटियाला डॉ. नानक सिंह ने झंडी दिखा कर वाकाथोन की आरंभता की। इस दौरान जि़ा शिक्षा विभाग की तरफ से अलग- अलग स्कूलों से एक हजार विद्यार्थियों ने इस नशों विरुद्ध करवाई वाकाथोन में भाग लिया।
डॉ. नानक सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डी. जी. पी. गौरव यादव की तरफ से सख्त हिदायतें हैं कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और नशा तस्करों विरुद्ध सखती के साथ निपटा जाए। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों की जायदादें कुर्क की जा रही हैं और अब तक नशा तस्करों की तकरीबन 10 करोड़ से ऊपर की जायदाद सील की जा चुकी है। एस.एस.पी. ने कहा कि डी. जी. पी. गौरव यादव और डी. आई. जी. पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार वाकाथोन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नशों विरुद्ध छेड़ी जागरूकता मुहिम में नौजवानों को बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए जिससे पंजाब के नौजवानों को नशों के बुरे प्रभावों बारे अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। इस मौके पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया, स्टेट अवार्डी परमिन्दर पहलवान, प्रोजैक्ट डायरैक्टर पंजाब रेड क्रास नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्र साकेत अस्पताल परमिन्दर कौर मनचन्दा, गवर्नर स्टेट अवार्डी जतविन्दर ग्रेवाल, एस.एच.ओ थाना त्रिपड़ी इंस्पेक्टर प्रदीप बाजवा और अन्य शामिल थे।
डा. नानक सिंह ने झंडी दिखा कर वाकाथोन की आरंभता की
एक हजार विद्यार्थियों ने लिया वाकाथोन में भाग लिया
73