सरकार कंगन रणौत की एमरजैंसी फिल्म पर रोक लगाए प्रो. बडूंगर

1984 में घटे दुखांत में सिख परिवारों को अभी तक इन्साफ नहीं मिल सका

by TheUnmuteHindi
सरकार कंगन रणौत की एमरजैंसी फिल्म पर रोक लगाए प्रो. बडूंगर

सरकार कंगन रणौत की एमरजैंसी फिल्म पर रोक लगाए प्रो. बडूंगर
1984 में घटे दुखांत में सिख परिवारों को अभी तक इन्साफ नहीं मिल सका
पटियाला 17 जनवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने हिमाचल से भाजपा सांसद कंगना रनौत की तरफ से बनाई गई फिल्म ‘ एमरजैंसी’ का सख्त विरोध करते कहा कि कल 17 जनवरी को पंजाब भर के सिनेमा घर में लगने जा रही है, जिस पर सख्ती के साथ रोक लगनी चाहिए। पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि ‘ एमरजैंसी’ फिल्म पर समय समय पर बड़े एतराज आ रहे क्योंकि समय की सरकारों की भूमिका के साथ सिख जगत में बड़ा रोष है और हृदय वलंूधरे गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में पूर्व प्रधान मंत्री ने एमरजैंसी लगाई, जिसका बड़ा विरोध अलग अलग राजनैतिक पार्टियों ने भी दर्ज करवाया, परंतु आज एक बार फिर इस फिल्म में एमरजैंसी का ऐसा वृतांत बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसके साथ सिख की भावनाओं को दरकिनार किया जा रहा है। प्रो. बडूंगर ने कहा की पंजाब सरकार की फर्ज बनता है की ऐसे एमरजैंसी फिल्म, जो पंजाब के सिनेमा घरों में कल लगाई जा रही है, उस से सख्ती के साथ रोक लगायी जाए।

You may also like