खनौरी बार्डर पर बवाल : 111 किसानों ने काले चोले डालकरकिया मरन व्रत शुरू

किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल की हालत नाजुक मरन व्रत 52वें दिन में पहुंचा

by TheUnmuteHindi
खनौरी बार्डर पर बवाल : 111 किसानों ने काले चोले डालकरकिया मरन व्रत शुरू

खनौरी बार्डर पर बवाल : 111 किसानों ने काले चोले डालकरकिया मरन व्रत शुरू
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल की हालत नाजुक मरन व्रत 52वें दिन में पहुंचा
चंडीगढ़, 16 जनवरी : खनौरी बार्डर पर स्थिति गड़बड़ाने के कारण बवाल मचा हुआ है। एम.एस.पी. समेत 13 मांगें केंद्र सरकार से मनवाने के लिए मरन व्रत के 52वें दिन में पहुंचे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल की हिमायत करते आज हरियाणा के बार्डर पर 111 किसानों की तरफ से काले चोले डालकर हरियाणा पुलिस के साथ भारी टकराव के चलते अपना मरन व्रत सुरू कर दिया गया है। इस तरह अब डलेवाल समेत 112 किसान मरन व्रत पर बैठ गए हैं। इस मौके किसानों ने काले चोलों के साथ साथ गलों में यह तख्तीयां डाली हुई थी कि जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल से पहले हमारी शहादत होगी।
आज हरियाणा पुलिस की तरफ से खनौरी बार्डर पर भारी सुरक्षा प्रबंध किये हुए थे। केंद्रीय रिजर्व फोर्स की कई कंपनियां आ गई थीं। हरियाना की तरफ से अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब वाली तरफ आकर बातचीत भी की कि वह यह मरन व्रत जहां डलेवाल साहिब बैठे हैं, वहां रखें और हरियाणा वाली तरफ न आएं, जिस कारण एक बार टकराव वाली स्थिति पैदा हो गई। किसान नेताओं ने ऐलान कर दिया कि वह पंजाब हरियाणा सरहद पर जहां हरियाणा की सुरक्षा फोर्स ने बैरीकेटिंग की हुई है, उसके बिल्कुल सामने मरन व्रत पर बैठेंगे। यदि हरियाणा पुलिस को कोई तकलीफ है तो वह किसानों को गिरफ्तार कर सकती है। किसानों ने यह भी स्पष्ट ऐलान किया कि उन का दिल्ली जाने का कोई इरादा नहीं है, वह सिर्फ सुरक्षा फोर्स के सामने मरन व्रत पर बैठ कर मरेंगे और शहादतें देंगे। किसानों की तरफ से आगे बढऩे के बाद हरियाणा की सुरक्षा फोर्स बैरीकेड क्रास करके पंजाब वाली तरफ आ गई और कम से कम भी 2 हजार से ज्यादा पुलिस मुलाजिम लाईनों में आकर खड़ा हो गया परन्तु किसानों ने बार्डर के बिल्कुल नजदीक जाकर सतिनाम वाहिगुरू का जाप करते अपना मरन व्रत शुरू कर दिया। देर शाम बार्डर नजदीक ही पक्के टैंट लगने शुरू हो गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि किसान पक्का इरादा करके बैठे हैं कि या तो शहीद होंगे या मरकर जाएंगे।
उधर दूसरी तरफ किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 51वें दिन में पहुंच गया है और उनकी सेहत बिल्कुल खराब होती जा रही है और वह आज बोल भी नहीं पा रहे हैं। यही कारण रहा है कि केंद्र की कुंभकरनी नींद सोई मोदी सरकार को जगाने के लिए इतनी बड़ी तदाद में किसान मरन व्रत पर बैठ गए हैं। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि 112 किसान मरन व्रत पर बैठ गए हों।

You may also like